28 Mar 2024, 15:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 433.59 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 6:12PM | Updated Date: Oct 4 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.02 अरब डॉलर उछलकर 433.59 अरब डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 38.8 करोड़ डॉलर लुढ़ककर 428.57 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार की यह छह महीने से ज्यादा की सबसे बड़ी तेजी है।
 
इस साल 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.24 अरब डॉलर बढ़ा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार 27 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.94 अरब डॉलर बढ़कर 401.62 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 10.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 26.95 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 3.61 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 70 डॉलर की गिरावट के साथ 1.43 अरब डॉलर रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »