20 Apr 2024, 05:15:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईआरसीटीसी का आईपीओ सोमवार को आयेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 3:18PM | Updated Date: Sep 29 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 सितंबर को खुलेगा जिसमें प्रति शेयर आधार मूल्य 315 से 320 रुपये रखा गया है। आईआरसीटीसी रेलवे की इकाई है और इसमें 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार की है। इसके कुल 16 करोड़ शेयर में से दो करोड़ एक लाख 60 हजार की ब्रिकी का प्रस्ताव है जिनमें एक लाख 60 हजार कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे। शेष दो करोड़ शेयर आम निवेशक खरीद सकेंगे जो कंपनी के कुल शेयर का 12.5 प्रतिशत है। शेयर बाजार बीएसई के अनुसार, आईआरसीटीसी का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा और 03 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर का आधार मूल्य 315 से 320 रुपये  तय किया है। शेयरों की बिक्री से कंपनी को करीब 645 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है।
 
न्यूनतम बोली 40 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 40 इक्विटी शेयरों के गुणकों में होगी। कंपनी ने खुदरा श्रेणी के निवेशकों और पात्र कर्मचारियों के लिए आधार मूल्य पर प्रति शेयर 10 रुपये की छूट की पेशकश की है। प्रस्ताव के लिए अग्रणी प्रबंधक आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज़ लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और येस सिक्योरिटीज़ (इंडिया) लिमिटेड हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का कुल राजस्व 1,956.66 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 272.60 करोड़ रुपये रहा था। उसके ऊपर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी की शेयर पूँजी 160 करोड़ रुपये और नेट वर्थ 1,042.84 करोड़ रुपये है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »