19 Apr 2024, 16:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई में पेट्रोल फिर 80 रुपए लीटर, 10 महीने बाद हुआ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 3:46PM | Updated Date: Sep 27 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गयी और मुंबई में पेट्रोल 10 महीने बाद एक बार फिर 80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 80 रुपए प्रति प्रति लीटर बिका। पिछले साल 26 नवंबर के बाद पहली बार इसने 80 रुपये के स्तर को छुआ है। डीजल भी वहां 11 पैसे चढ़कर 70.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 10 महीने के उच्चतम स्तर 74.34 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
 
डीजल 16 पैसे महंगा होकर 67.24 रुपए प्रति लीटर हो गया जो इस साल 16 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में पेट्रोल 15 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे की बढ़त के साथ क्रमश: 77.03 रुपये और 77.29 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल कोलकाता में 10 पैसे महंगा होकर 69.66 रुपये और डीजल 12 पैसे महँगा होकर 71.10 रुपये प्रति लीटर हो गया। तेल विपणन कंपनिया पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा करती हैं और हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमत लागू होती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »