24 Apr 2024, 19:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC ने लॉन्च किया नया टर्म प्लान - जानें इसके फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 11:29AM | Updated Date: Sep 27 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से नया टर्म इंश्योरेंस प्लान टेक टर्म लॉन्च किया गया है। लॉन्च हुई इस पॉलिसी को आप सिर्फ ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। यह एक प्योर प्रोटेक्शन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो पॉलिसी होल्डर के परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। 
 
यह Tech Term पॉलिसी सिर्फ ऑनलाइन खरीदी जा सकती है और इसमें कोई भी बिचौलिया शामिल नहीं हैं। टेक टर्म प्लान की बिक्री 1 सितंबर 2019 से शुरू हो चुकी है। इस टेक टर्म का पॉलिसी नंबर 852 और यूआईएन नंबर 512N333VO1 है। एलआईसी की तरफ से लॉन्च किए गए इस नए टर्म इंश्योरेंस प्लान पॉलिसी का टर्म 10 साल से 40 साल तक का है। आप इसका चुनाव अपने अनुसार कर सकते हैं। 
 
इस पॉलिसी में 18साल से 65 साल की उम्र वाले लोग निवेश कर सकते हैं। इसकी पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 80 साल रखी गई है। प्रीमियन का भुगतान आप छमाही और सालाना किसी भी आधार पर कर सकते हैं। वहीं इस प्लान में स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग प्रीमियम तय किया गया है। स्मोक करने वालो को ज्यादा प्रीमियम देना पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »