19 Apr 2024, 12:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयरटेल पेमेंट्स बैंक की एचडीएफसी एर्गो के साथ साझेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 4:08PM | Updated Date: Sep 26 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक और साधारण बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस ने साझेदारी कर मॉस्किटो डिजीज प्रोटेक्शन पॉलिसी (एमडीपीपी) लाँच करने की घोषणा की है। बैंक ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि इसके तहत 99 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर इस पॉलिसी में मच्छरजनित सात बीमारियों के लिए कवर मिलेगा। वर्तमान में पॉलिसी केवल एयरटेल पेमेंट्स बैंक के रेमिटेंस ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, कालाजार, लिम्फेटिक फाइलेरियासिस (एलिफेंटियासिस) और जीका वायरस जनित बीमारियों के लिए कवर प्रदान किया जायेगा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में वेतन के नुकसान या बचत के नुकसान से बचने के लिए पॉलिसी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »