23 Apr 2024, 14:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने में आई गिरावट, चांदी भी 1,530 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 3:06PM | Updated Date: Sep 26 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गत दिवस रही भारी गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 400 रुपये लुढ़ककर 38,270 रुपये प्रति दस ग्राम के डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गया। चाँदी भी 1,530 रुपये का गोता लगाते हुये करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में सोना हाजिर बुधवार को 1.8 प्रतिशत टूट गया था।
 
हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से आज यह 0.3 प्रतिशत चढ़कर 1,508.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.60 डॉलर की बढ़त में 1,514.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि चीन के साथ व्यापार युद्ध का हल उम्मीद से पहले निकल सकता है, सोने पर दबाव रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर लगभग स्थिर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »