20 Apr 2024, 04:14:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत नहीं, फिर बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 2:19PM | Updated Date: Sep 26 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर तेजी देखी गयी और पेट्रोल 10 महीने तथा डीजल छह महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थिर रहने के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल छह पैसे महँगा होकर 74.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया जो 26 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल भी सात पैसे चढ़कर 67.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।
 
यह इस साल 16 मार्च के बाद इसका उच्चतम भाव है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल छह-छह पैसे महँगा हुआ। कोलकाता में आज इसकी कीमत 76.88 रुपये, मुंबई में 79.85 रुपये और चेन्नई में 77.12 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल की कीमत भी तीनों महानगरों में सात-सात पैसे बढ़ी। कोलकाता में डीजल 69.56 रुपये, मुंबई में 70.44 रुपये और चेन्नई में 70.98 रुपये प्रति लीटर बिका। तेल विपणन कंपनियाँ हर रोज दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। नयी कीमतें सुबह छह बजे से प्रभावी होती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »