19 Apr 2024, 13:08:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी प्रोटीन उत्पाद सेहत के लिए उपयुक्त नहीं : जाधव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 5:47PM | Updated Date: Sep 24 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पराग मिल्क फूड्स लि. के प्रोटीन उत्पाद अवतार ब्रांड अम्बेसडर एवं तीन बार मिस्टर इंडिया रहे सुनीत जाधव ने दावा किया है कि प्राकृतिक और गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं होने के कारण आयातित प्रोटीन उत्पाद सेहत के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। जाधव ने आज यहां कहा आयातित प्रोटीन उत्पाद एक तो प्राकृतिक नहीं हैं और इनकी गुणवत्ता की भी कोई गारंटी नहीं हैं। इसलिए इन उत्पादों को स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। उन्होंने सुल्तानपुरी, जनकपुरी, पंजाबी बाग और सतबरी के लोगों से मुलाकात के दौरान पराग के प्रोटीन उत्पादों के बारे में जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पलवल में शरीर शौष्ठव से जुड़े बड़ी संख्या में युवा आयातित प्रोटीन उत्पादों की बजाय अवतार को अधिक पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि अवतार प्रोटीन शत प्रतिशत शाकाहारी और गाय के दूध से बनाया जाता है और यह हड्डियों के लिए काफी लाभकारी रहता है। जाधव ने कहा कि अवतार सेहत दुरुस्त रखने वाले बायो एक्टिव पदार्थ के साथ प्राकृतिक फॉस्फोलिपिड्स से भरपूर है जो तत्काल काम करता है और शरीर को नयी ऊर्जा प्रदान करने के साथ मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने लोगों को अवतार के इस्तेमाल के तरीके भी बताए।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »