19 Mar 2024, 08:34:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी - खुशी से झूम उठेंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 2:42PM | Updated Date: Sep 23 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 5 दिन पहले ही बैंक खाते में आएगी। बैंक की चार दिनों की हड़ताल और सप्ताहिक छुट्टी की वजह से सरकारी कर्मचारियों को सैलरी को लेकर चिंता बढ़ गई है! इसी के चलते सरकार ने 5 दिन पहले सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने का निर्देश दिया है। 
 
वित्त मंत्रालय के कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की तरफ से ये निर्देश जारी किया गया है। इसमें सभी कर्मचारियों को 25 सितंबर को ही वेतन जारी कर दिया जाएगा। दरअसल चार बैंक यूनियनों ने दो दिन के हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके चलते बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। ऐसे में इसका असर आम आदमी में भी पड़ेगा। जिसके चलते केंद्र सरकार के इस निर्देश से अब सैलरीड क्लास के लिए राहत की खबर है कि अब उनकी सैलरी बैंक हड़ताल के चलते नहीं रूकेगी।
 
ये हड़ताल 10 बैंकों का विलय कर 4 बैंक बनाने के फैसली के विरोध में यह फैसला किया गया है। हड़ताल के दो दिन बैंकों की आधिकारिक छुट्टी नहीं हैं। इसी के चलते ये भी कहा जा रहा है कि ऑनलाइन बैंकिग सर्विस और UPI ट्रांसफर जैसी सुविधाएं बंद नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब सरकारी कर्मचारियों को पांच दिन पहले ही सैलरी देने का निर्देश जारी किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »