20 Apr 2024, 17:43:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सरसों तेल में उबाल, दालें गरम, चीनी गेूहूँ मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 2:35PM | Updated Date: Sep 22 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में खाद्य तेलों में सुस्ती के बीच बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में भी सरसों तेल को छोड़कर सभी खाद्य तेलों में स्थिरता का रूख बना रहा। इस दौरान सरसों तेल में उबाल आ गया।  चुनिंदा दालों में तेजी रही। इस दौरान चीनी के साथ ही गेहूँ और आटा जहां तेजी रही वहीं चावल स्थिर रहा और गुड़ में नरमी रही। तेल-तिलहन : समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी बाजारों में नरमी का रुख रहा। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में नवंबर का पाम ऑयल वायदा 60 रिंगिट लुढ़ककर 2,203 रिंगिट प्रति टन रह गया।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.01 सेंट की गिरावट में 28.63 सेंट प्रति पौंड बोला गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार में सरसों तेल 146 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। सोया रिफाइंड, सूरजमुखी तेल, मूँगफली तेल और पाम ऑयल में टिकाव  रहा।  सप्ताहांत पर सरसों तेल 10,549, मूँगफली तेल 13,700, सूरजमुखी 10,549 सोया रिफाइंड 9,817, पाम ऑयल 7,546, वनस्पति 8,059 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »