28 Mar 2024, 14:47:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियो के लिए खुशखबरी - अब हफ्ते में 4 दिन चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 1:58PM | Updated Date: Sep 13 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रेल यात्रियो के लिए एक खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रेलवे यात्रियों को सबसे बड़ी सौगात दी है। पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ट्रेन को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था। अब मध्य रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस की सेवा को हफ्ते में दो दिन से बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है। 
 
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने रेलवे दावा अधिकरण (RCT) मुंबई की द्वितीय न्यायपीठ भवन, 14 फुटओवर ब्रिज, 4 एस्केलेटर, एक नवीनीकृत यात्री कॉरीडोर, दो नए बुकिंग कार्यालय, दो स्टेशनों पर HVLS पंखें, 2 ग्रीन स्टेशन, 22 स्टेशनों पर IP आधारित LED इंडीकेटर, 13 स्टेशनों के कवर ओवर प्लेटफॉर्म में सुधार, 9 स्टेशनों पर प्लेटफार्मों का पुन: सतहीकरण और 29 स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई सुविधा मुंबई के लोगों को दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »