20 Apr 2024, 03:40:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खाद्य तेल, दाल, अनाज, गुड़ स्थिर, चीनी गरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:32AM | Updated Date: Sep 13 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में खाद्य तेलों में टिकाव के बीच दिल्ली थोक जिंस बाजार में गुरूवार को इनमें स्थिरता रही। खाद्य तेलों के अलावा दालों और अनाजों के दाम भी गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। मीठे के बाजार चीनी में तेजी रही जबकि गुड़ के भाव पड़े रहे। 

तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 21 रिंगिट चढ़कर 2,224 रिंगिट प्रति टन पर पहुँच गया जबकि दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.08 सेंट की गिरावट में 28.53 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में सरसों तेल, मूँगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया तेल, पॉम ऑयल और वनस्पति के भाव गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। 

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में उठाव बढ़ने से चीनी के भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये। गुड़ के भाव भी पिछले दिवस पर पड़े रहे।  

दाल-दलहन : दाल-दलहनों में चने की कीमत स्थिर रही। चना दाल, मूँग दाल, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में भी टिकाव देखा गया।  

अनाज: चावल और गेहूँ के दाम गत दिवस के स्तर पर पड़े रहे। आटे का भाव भी अपरिवर्तित रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »