20 Apr 2024, 08:39:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी - फ्री में मिलेगा 25 लाख...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 1:49PM | Updated Date: Sep 12 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए बड़ी एक बड़ी खुशखबरी है। देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को आईआरसीटीसी बड़ी सौगात देने जा रहा है। आईआरसीटीसी ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपए का रेल यात्रा बीमा मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
इसके अतिरिक्त यात्रियों को लखनऊ जंक्शन में रिटायरिंग रूम की सेवा भी मिलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एग्जीक्यूटिव लाउंज भी मिलेगा। मीटिंग के लिए यात्री एग्जीक्यूटिव लाउंज बुक करा सकते हैं। बता दें कि आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस में कोई कोटा नहीं है। आईआरसीटीसी ने बताया है कि एग्जीक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार में विदेशी पर्यटकों के लिए पांच-पांच सीटें आरक्षित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »