28 Mar 2024, 16:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बहामास को 10 लाख डॉलर देगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 2:40AM | Updated Date: Sep 9 2019 2:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने घोषणा की है कि वह चक्रवात डोरियन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बहामास को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मानवीय सहायता देगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में भारत उस देश के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम चक्रवात डोरियन से बहामास में हुए बड़े पैमाने पर विनाश से दुखी हैं। बहामास के मैत्रीपूर्ण लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए इस कठिन वक्त में भारत सरकार 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आपदा राहत तत्काल भेज रही है।' रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो चुकी है और इसमें बढ़ोतरी होने की आशंका है। खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »