19 Apr 2024, 15:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा स्टील के कारखाने होने वाले हैं बंद, कई लोगों की जाएंगी नौकरियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 4:44PM | Updated Date: Sep 3 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों पूरी दुनिया में सभी सेक्टरों की कंपनियों को आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियां बंद हुई हैं और कई बंद होने के कागार पर हैं। भारत की इस्पात क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने दक्षिणी वेल्स शहर न्यूपोर्ट में स्थित अपने कारखाने को बंद करने का फैसला किया है। ब्रिटेन के इस कारखाने के बंद होने से करीब 400 नौकरियां प्रभावित होंगी। इसकी वजह से ब्रिटेन में करीब 400 लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा, कंपनी ब्रिटेन के वोल्वरहैंपटन स्थित स्टील सर्विस सेंटर को भी बंद करेगी। यहां भी 26 लोगों की नौकरियां जाएंगी।
 
वहीं टाटा स्टील अपने कई संयंत्रों को बेचने की कोशिश में है। टाटा स्टील का कहना है कि उसने अपने वैश्विक कोजेंट इलेक्ट्रिकल स्टील्स खंड के तहत आने वाले कनाडा और स्वीडन के संयंत्रों की बिक्री का करार कर लिया है। जिस कारखाने को बंद करने का फैसला किया गया है उसे भी पहले बेचने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। टाटा स्टील के यूरोपीय ऑपरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक एडम ने कहा कि ओर्ब इलेक्ट्रिकल स्टील्स को उल्लेखनीय रूप से घाटा हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »