16 Apr 2024, 10:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, जानें ये नई दरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 12:53PM | Updated Date: Sep 2 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम के FD पर ब्याज दरें 0.50 फीसदी घटा दी हैं। नई दरें 1 सितंबर 2019 से लागू हो गईं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याद दर 5 फीसदी है। पहले इस अवधि के लिए 2 करोड़ तक डिपॉजिट पर 5 फीसदी और 5.5 फीसदी ब्याद दर मिल रही थी।
 
30-45 दिनों के डिपॉजिट पर ब्याज दर 4.5 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 5 फीसदी है। 46-90 दिनों के लिए ब्याज दर 5.5 फीसदी और 6 फीसदी है। 91-179 दिनों के लिए भी ब्याज दर 5.5 फीसदी और 6 फीसदी है। 180-270 दिनों के लिए ब्याज दर 6 फीसदी और 6.5 फीसदी है। 271 दिनों से एक साल के लिए ब्याज दर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »