18 Apr 2024, 21:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

20 रुपए का नया नोट हुआ जारी - जानें क्या हुए बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2019 12:52PM | Updated Date: Sep 2 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आरबीआई ने 20 रुपए का नया नोट जारी किया है। RBI ने ये नए नोट बैंक शाखाओं में भेजना शुरू कर दिया है। सोमवार से प्रमुख बैंक शाखाओं में नए नोटों का वितरण होने लगा। अभी 250-300 बैंक शाखाओं में ही यह करेंसी उपलब्ध है। बुधवार को कानपुर में नजारा देखने वाला रहा जब नया नोट पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में पहुंचा। जब नया नोट खाताधारकों को मिला तो नोट का नया रंग देख कर उनके चेहरे खिल उठे। रिजर्व बैंक में 20 के नोट की पहली खेप में 200 करोड़ रुपये की ही करेंसी आई है।
 
इस वजह से शाखाओं में इसकी उपलब्धता सीमित है। सूत्रों के मुताबिक अभी 250-300 बैंक शाखाओं में ही यह करेंसी उपलब्ध है। बुधवार को कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में खाताधारकों को नई करेंसी मिली। हर 10-15 दिन में इसकी खेप आती जाएगी। उसी हिसाब से बैंक शाखाओं में इसका वितरण होता रहेगा। इस नोट में महात्मा गांधी की फोटो बरकरार है। बाकी बहुत कुछ बदला है। हल्का पीला और हरापन लिए इस नोट के एक तरफ विश्व धरोहर एलोरा की गुफाओं की तस्वीर इसकी खासियत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »