25 Apr 2024, 17:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज से महंगी होगी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज, देखें लिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 12:43PM | Updated Date: Sep 1 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खबर ये सामने आई है कि अब यात्रियों को आईआरसीटीसी से ऑनलाइन ट्रेन टिकट रिजर्वेशन कराने पर ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज फिर से लगने जा रहा है। आईआरसीटीसी ई-टिकट बुक करने पर 20 रुपये से 40 रुपये तक का सर्विस चार्ज लगाएगा। नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए ई-टिकट पर लगने वाला सर्विस टैक्स वापस ले लिया गया था।
 
कहा गया था कि इससे ई-टिकट को बढ़ावा मिलेगा। कुछ हद तक ई-टिकट का चलन भी बढ़ा है। रेलवे अफसरों के मुताबिक इस वक्त रोज जारी होने कुल रिजर्वेशन टिकट में ई-टिकट की हिस्सेदारी लगभग 55 से 60 फीसदी है। वर्ष 2016 में ई-टिकट रोजाना कुल जारी होने वाले टिकट का 35 से 40 फीसदी था। रेलवे के रिकॉर्ड के मुताबिक देश भर में करीब 11 से 12 लाख रिजर्वेशन टिकट रोज जारी होते हैं। 
 
जानें ऑनलाइन रेल टिकट कितना हुआ महंगा
 
स्लीपर ई-टिकट पर 20 रुपए का सर्विस चार्ज देना होगा 
एसी क्लास के ई-टिकट पर 40 रुपए का सर्विस चार्ज चुकाना होगा 
 भीमएप से पेमेंट करने पर स्लीपर के लिए 10 रुपए सर्विस चार्ज लगेगा 
एसी के लिए भीमएप से पे करने पर 20 रुपए सर्विस चार्ज होगा
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »