29 Mar 2024, 04:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रुपए के नए नोट जारी करेगा RBI - ये होगी इसकी खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 12:22PM | Updated Date: Sep 1 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आरबीआई जल्द ही 100 रुपए का नया और स्पेशल नोट जारी करेगा। इस नोट में कई खासियत होंगी। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 100 रुपए के वार्निश नोट को पहले ट्रायल के आधार पर जारी किया जाएगा। खास लेयर के नोट की उम्र लंबी होगी और यह जल्दी नहीं फटेंगे। हालांकि आरबीआई के इस फैसले से नोटों पर लागत बढ़ जाएगी।
 
इस नए नोट पर वार्निश चढ़ा होगा जो इसे ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा। इस नए नोट को सर्वप्रथम ट्रायल के तौर पर जारी किया जाएगा। एक ख़ास तरह की लेयर चढ़ी होने की वजह से यह नया नोट न तो जल्दी कटेगा न ही फटेगा। इस नए नोट को ज्यादा संभाल कर रखने की कोई जरूरत नहीं। वहीं जो नया नोट जारी किया जाएगा वह पानी में भी जल्दी गलेगा नहीं। अधिकतर बरसात के मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है कि उनके नोट गीले हो जाते हैं और गल जाते हैं। लेकिन 100 रुपए का यह नया नोट इन परेशानी से आपको बचा लेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »