29 Mar 2024, 17:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश की धरोहरों को दुनिया भर में पहुंचायेगी एयर इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 11:41AM | Updated Date: Sep 1 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अपने विमानों के माध्यम से भारत की विश्व धरोहरों को दुनिया भर में पहुंचाने की योजना बनायी है। एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने बताया कि इसके लिए एक विमान को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। इस विमान के बाहरी हिस्से पर देश की सभी विश्व धरोहरों की छवि बनी होगी।
 
उन्होंने कहा कि जब यात्री विमान में सवार होने के लिए जायेंगे या हवाई अड्डे पर इस विमान को देखेंगे तो उन्हें देश की सभी विश्व धरोहरों की छवि उस पर देखने को मिलेगी। लोहानी ने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नये स्वरूप में इस विमान को पेश किया जायेगा। लोगों ने यदि इसे पसंद किया तो भविष्य में और विमानों पर इन धरोहरों को दिखाया जायेगा। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया 27 सितंबर से दिल्ली से कनाडा के शहर टोरंटो के लिए सीधी उड़ान शुरू कर रही है।
 
टोरंटो जाने वाले विमान पर सबसे पहले देश की विश्व धरोहरों को दर्शाने की योजना है। यह उड़ान उत्तरी ध्रुव से होकर जायेगी जिससे एक तरफ समय और करोड़ों रुपये का विमान ईंधन बचेगा तथा दूसरी तरफ पाकिस्तान के हवाई हवाई क्षेत्र से गुजरने से भी बचा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि देश के 38 स्थल विश्व धरोहरों की सूची में शामिल हैं। इनमें 30 सांस्कृतिक स्थल और सात प्राकृतिक स्थल हैं। कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क को मिश्रित श्रेणी में इस सूची में जगह दी गयी है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »