18 Apr 2024, 23:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारतीय किसान अब ले सकेगा अंतरिक्ष से सिंचाई की जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 12:16PM | Updated Date: Aug 31 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिवुलिस इरीगेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ड्रिप-सिंचाई सुविधा पहुंचाने वाली एक अग्रणी कंपनी है, जो किसानों को पौधों तक प्रभावशाली ढंग से जल पहुंचाने में सहायता प्रदान करती है। कंपनी ने ‘मन्ना’ नामक सेटेलाईट आधारित सॉफ्टवेयर सोलुशन को लांच किया इससे किसानों को रिवुलिस तकनीकी के प्रभावी ढंग से उपयोग करने और सिंचाई में सुधार और जल प्रबंधन में सहायता मिलेगी। भारतीय किसानों के लिए जल प्रबंधन और जल संरक्षण के अलावा उसकी लागत एक बड़ी समस्या है। ‘कितना सींचें’ और ‘कब सींचें’ जैसी चुनौती का सामना भारतीय किसान को रोज करना पड़ता है।

‘मन्ना’ दुनिया भर में अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील जैसे उन्नतशील कृषि बाजारों के लिए सफलतापूर्वक स्थान-विशेष सिंचाई सुविधा के समाधान प्रस्तुत कर रही है और अब इसे भारतीय किसानों की मदद के लिए लांच किया जा रहा है जिससे वह अपने सिंचन व्यवस्था में सुधार और प्रभावशाली ढंग से जल प्रबंधन कर सकें। मन्ना इरीगेशन लोगो के इमेज रिजल्ट के लिए पानी भारत के लिए महत्वपूर्ण स्रोत बनता जा रहा है और पानी की हर बूंद का सदुपयोग हो और पानी के प्रभावशाली ढंग से उपयोग करने को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जब किसानों के फसल सींचने का समय आता है तो भारतीय किसान आज भी प्रकृति पर निर्भर रहता है। अंदाज से काम लेता है। इससे अक्सर ज्यादा सिंचाई हो जाती है या कम और इसका आर्थिक नुक्सान भी होता है। अभी तक सिंचाई को लेकर कोई वैज्ञानिक अवधारणा न थी और पानी की उचित मात्रा को लेकर और सिंचाई के सही समय को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी रहती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »