20 Apr 2024, 01:59:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कार्तिक वढेरा पंजाब इन्फोटैक के उप चेयरमैन नियुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2019 5:23PM | Updated Date: Aug 28 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कार्तिक वढेरा को पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड (पंजाब इन्फोटैक) के निदेशक मंडल में शामिल करते हुये उन्हें निगम का उप चेयरमैन नियुक्त किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन की ओर से इस नियुक्ति सम्बंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
 
वढेरा भारतीय युवक कांग्रेस के समन्वयक भी रह चुके हैं और इस पद पर रहते हुये उन्होंने अनेक राज्यों में कांग्रेस के चुनाव संचालन की कमान सम्भाली। वह पंजाब प्रदेश युवक कांग्रेस के एक बार उपाध्यक्ष, दो बार महासचिव और गुरदासपुर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »