28 Mar 2024, 23:31:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

क्या बंद हो रहा है 2000 रुपए का नोट, RBI ने दिया ये जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 11:34AM | Updated Date: Aug 21 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों 2000 रुपए के नोट को बंद करने की खबरें जमकर फैलाई जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को ट्‍वीट करना पड़ा। दरअसल, कहा जा रहा था कि RBI 2000 रुपए का नोट बंद करने जा रही है और अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने अपने सभी अधिकारियों की छुट्‍टियां भी रद्द कर दी हैं। 
 
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब 2000 का नोट बंद करने की अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। योगगुरु बाबा रामदेव ने भी नोटबंदी के बाद कहा था कि निकट भविष्य में 2000 रुपए का नोट बंद हो जाएगा। इन अफवाहों को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि पिछले काफी समय से देखें तो बैंकों के एटीएम में 500, 200 और 100 रुपए के नोट ही निकलते हैं।
 
2000 के नोट आमतौर पर दिखाई नहीं देते या फिर कभी-कभार ही एटीएम से निकलते हैं। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह की सूचना पूरी तरह गलत है। आरबीआई ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »