नई दिल्ली। रक्षाबंधन के दिन अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो ट्रेनों की समयसारणी पता कर लें। लाल किला में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखकर 15 अगस्त को पुरानी दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच सुबह पौने सात बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक रेल परिचालन बंद रहेगा। इस कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू (64437) और पुरानी दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64402) रद कर दी गई है। कई ट्रेनों के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें -14207 प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी।
12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी।
14042 देहरादून-दिल्ली जंक्शन मसूरी एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी।
64004 सोनीपत-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद ईएमयू को बरास्ता सब्जी मंडी-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद चलाया जाएगा।
आवश्यकता पड़ने पर रोककर चलाई जाने वाली ट्रेनें-51914 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
64111 खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन को साहिबाबाद स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा।
64558 सहारनपुर-दिल्ली एमईएमयू को गाजियाबाद में रोककर चलाया जाएगा।
64103 अलीगढ़ जंक्शन-दिल्ली एमईएमयू को साहिबाबाद में रोककर चलाया जाएगा।
74022 शामली-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू को नौली में रोककर चलाया जायेगा ।
12312 कालका-हावड़ा मेल समारोह समाप्त होने पर दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी ।
15910 लालगढ़-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस मेल समारोह समाप्त होने पर दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी ।
64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज हापुड शटल को साहिबाबाद में रोककर चलाया जाएगा।
परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनें - 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर तड़के 3:15 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे चलेगी।
15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे की जगह सुबह 8.30 बजे दिल्ली जंक्शन से चलेगी।
14044 दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार गढ़वाल एक्सप्रेस सुबह 7:30 बजे की जगह सुबह 8:45 बजे दिल्ली जंक्शन से रवाना होगी।
74021 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीएमयू दिल्ली जंक्शन से सुबह 7.35 बजे के स्थान पर सुबह 9 बजे चलेगी। यह ट्रेन शामली जंक्शन पर समाप्त हो जाएगी। 74024 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन डीएमयू शामली रेलवे स्टेशन से चलेगी। सहारनुपर-शामली के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।