28 Mar 2024, 14:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में जीएसटी, कारोबार कर और गृह कर पर होगा मंथन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:03AM | Updated Date: Aug 10 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को टोहाना में आयोजित किया जायेगा जिसमें जीएसटी, कारोबार कर और गृह कर पर मुख्य रूप से मंथन होगा। व्यापार मंडल के प्रदेश प्रचार सचिव राज कुमार गोयल ने आज यहां बताया की सम्मेलन में प्रदेशभर से व्यापारी भाग लेंगे तथा इसमें उपरोक्त मुद्दों के अलावा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, कानून व्यवस्था में सुधार लाने, व्यापार मंडल को मजबूत बनाने और प्रदेश में उधोग धंधे बढ़ाने आदि पर भी विचार विमर्श होगा।

इस सम्मेलन को व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग मुख्य तौर पर सम्बोधित करेंगे। गोयल के अनुसार सरकार ने जीएसटी के सरलीकरण की बात कही थी लेकिन अभी तक इसका पूरी तरह से सरलीकरण नहीं किया गया है। इसमें टैक्स की ऊपरी स्लैब घटाना जरूरी है। ई-वे बिल समाप्त किया जाना चाहिए। राज्य सरकार ने जो नया कारोबार कर लगाया है उसे हटाने के बारे में सरकार से मांग की जाएगी। इसके इलावा गृह कर हटाने की भी मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन यह मांग भी की जाएगी कि जो राशि टेक्स के रूप में व्यापारी देता है उसमे से पांच फीसदी राशि व्पापारी को वापिस प्रोहत्सान के रूप में दी जानी चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »