29 Mar 2024, 01:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस महीने बदल सकता है आपका डिश टीवी कनेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 3:45PM | Updated Date: Aug 8 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस महीने के अंत तक भारत की दो प्रमुख डीटीएच कंपनियों का विलय हो सकता है। एस्सेल ग्रुप के डिश टीवी को जल्द ही भारती एयरटेल खरीद लेगा। इस विलय के बाद एयरटेल डिजिटल टीवी देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी बन जाएगी. विलय के बाद कंपनी टाटा स्काई और जियो को टक्कर देगी। बता दें कि इसी महीने रिलायंस भी अपनी गीगाफाइबर सर्विस को कमर्शियल तरीके से शुरु करने की तैयारी कर रहा है। एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल ने इस साल मार्च में देश की सबसे बड़ी डीटीएच कंपनी डिश टीवी का विलय करने के लिए बातचीत शुरू की थी। अब यह बातचीत अपने आखिरी दौर में है, जिसकी घोषणा दोनों कंपनियां संयुक्त तौर पर इस महीने के अंत तक कर सकती हैं।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »