19 Apr 2024, 01:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज के ये नए भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:19PM | Updated Date: Aug 8 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल-डीजल को लेकर थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि मुबई में चार पैसे प्रति लीटर की कटौती की। साथ ही, डीजल के दाम में भी कटौती की गई है। डीजल दिल्ली में छह पैसे, कोलकाता में दो पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, पेट्रोल के भाव में लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही।
 
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम गुरुवार को घटकर क्रमश: 72.23 रुपए, 74.92 रुपए, 77.89 रुपए और 75.03 रुपए प्रति लीटर हो गए। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.88 रुपए, 68.15 रुपए और 69.06 रुपये और 69.59 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »