नई दिल्ली। रेल यत्रियों के लिए खुशखबरी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने यत्रियों के लिए एक खास व्यवस्था शुरू की है। जनरल डब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों को भीड़ की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब इस परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था शुरू की है। रेलवे ने फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर बायोमेट्रिक टोकन सिस्टम की शुरुआत की है। यह जानकारी खुद रेलवे मंत्री ने एक वीडियो के साथ ट्विटर के जरिये दिया है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल दवारा किये गए ट्वीट के अनुसार रेल के जनरल डब्बे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। भीड़ में धक्कामुक्की से अब आम लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे ने बायोमेट्रिक टोकन सिस्टम शुरू किया है। इसके जरिये यात्रियों के फिंगरप्रिंट की मदद से टोकन दिया जाएगा। इससे पहले आने वालों को प्राथामिकता मिलेगी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे जनरल डब्बे में सीट पाने के लिए लोगों को धक्कामुक्की करते दिखाया गया है। इसके साथ ही दिखाया गया है कि टोकन सिस्टम का किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा।
रेलवे के जनरल डब्बे में सीट पाना एक बेहद कठिन काम है और इसके लिए काफी कसरत करनी पड़ती है। त्यौहारों में यह जानलेवा बन जाता है। यह व्यवस्था बेहद आसान बनेगी। यह सुविधा फ़िलहाल महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर उपलब्ध है। इस सिस्टम के तहत प्लेटफार्म पर आरपीएफ स्टाफ के पास ही सीसीटीवी के सामने एक काउंटर बना है। जिसमे टोकन सिस्टम की व्यवस्था है।