28 Mar 2024, 23:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शिखर से फिसला सोना, चांदी मजबूत-जानें आज का भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 4:54PM | Updated Date: Aug 3 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गत दिवस 36,360 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रहने वाला सोना शनिवार को ग्राहकी उतरने से 190 रुपये टूटकर 36,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चाँदी की औद्योगिक माँग आने से यह 42,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में रही गिरावट का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखने को मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 4.86 डॉलर टूटकर 1,440.65 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
हालाँकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 20.10 डॉलर की बढ़त में 1,452.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर की गिरावट में 16.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। बाजार विश्लेषकों ने बताया मुनाफा वसूली के कारण सोने में सप्ताहांत पर गिरावट देखी गयी। कुल मिलाकर पीली धातु का परिदृश्य बेहतर बना हुआ है। अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने से आने वाले सप्ताह में सोने में तेजी की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »