29 Mar 2024, 11:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द आएगा 20 रु. का नया नोट - रंग के साथ इतना होगा बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 3:18PM | Updated Date: Aug 1 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए के नए नोट जारी करने वाला है। महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे, इस नोट में काफी नई चीजें दिखेंगी। 20 रु के हरे-पीले रंग के नोट की साइज में भी परिवर्तन होगा। नए नोट का आकार 63mmx129mm है। बाकी के सारे फीचर वैसे ही रहेंगे, जो पहले जारी नोटों में हैं, नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाना वाली एलोरा की गुफाओं का चित्र है।
 
हालांकि रिजर्व बैंक ने साफ किया कि पहले से चलन में 20 रुपए के मौजूदा सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे, मतलब की पुराने नोट भी चलन में होंगे। 20 रुपए का ये नोट महात्मा गांधी की नई सीरिज के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्र है और इसी साइड नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा और RBI, सुरक्षा पट्टी पर भारत और RBI लिखा होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »