20 Apr 2024, 06:09:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 15 रुपए चढ़ा , चांदी मे भारी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 3:00PM | Updated Date: Aug 1 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं में गिरावट रहने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोना 15 रुपये चढ़कर 35,795 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा वहीं चाँदी 590 रुपये गिरकर 41,530 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट दर्ज की गयी। वैश्विक स्तर पर आज सोना हाजिर 0.60 प्रतिशत गिरकर 1405.13 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
सितंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.49 प्रतिशत उतरकर 1,405.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।  बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में किये जाने की संभावना समाप्त होने के साथ ही चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से हुयी बैठक के बेनतीजा रहने के कारण कीमती धातुओं और कच्चे तेल में गिरावट हुयी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 1.55 प्रतिशत उतरकर 16.01 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »