19 Apr 2024, 07:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर विथल का निधन - मोदी सरकार ने किया था नियुक्‍त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 2:40PM | Updated Date: Jul 31 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर डॉ. सुबीर विथल गोकर्ण का निधन हो गया। विथल का लंबी बीमारी के चलते 60 साल की उम्र में निधन हुआ। वह साल 2009 से लेकर 2012 तक आरबीआई में डिप्टी गवर्नर के तौर पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने मॉनेटरी पॉलिसी रिसर्च और वित्तीय बाजार के लिए भी काम किया।
 
प्रधानमंत्री के इकनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य और ब्रुकिंग इंडिया के रिसर्च डायरेक्टर शमिका रवि ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं भारी मन से ये बताना चाहता हूं कि मेरे दोस्त और मेरे सहकर्मी सुबीर गोकर्ण का कुछ घंटे पहले निधन हो गया। गोकर्ण भी उनके साथ ब्रुकिंग इंडिया में रिसर्च डायरेक्टर थे।
 
गोकर्ण को साल 2015 में नरेंद्र मोदी सरकार ने आईएमएफ बोर्ड में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट किया था। उन्होंने 2007 से लेकर 2009 तक स्टैंडर्ड एंड पूअर्स एशिया-पैसिफिक में चीफ इकनॉमिस्ट के तौर पर भी काम किया था। वहीं एनालिटिकल कंपनी CRISIL में वो एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ इकनॉमिस्ट के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने यहां 2002 से लेकर 2007 तक काम किया था। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से मास्टर डिग्री ली थी। जिसके बाद गोकर्ण ने अमेरिका में अपनी पढ़ाई की। उन्होंने यहां की केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से 1989 में इकनॉमिक्स में पीएचडी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »