29 Mar 2024, 06:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दूध और अन्य उत्पादों के सैंपल फेल, 16 पर होगी रासुका की कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 2:26PM | Updated Date: Jul 31 2019 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में नकली दूध का कारोबार करने वाले 16 कारोबारियों के प्रतिष्ठानों के नमूने अमानक पाए जाने पर अब उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड ने आज यहां बताया कि अभी 16 नकली दूध, मावा, पनीर बनाने वालों के सैंपल फेल होकर आए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
 
वहीं कलेक्टर छोटे सिंह ने बताया कि नकली दूध और मावा का कारोबार रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। ऐसे लोगों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम में तो कार्रवाई की ही जाएगी, इसके अलावा रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर सिंह ऐसे कारोबारियों की सूची तैयार करवा रहे हैं, जिनके दूध या मावा के सैंपल फेल होकर आए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सूची बनाना शुरू कर दी है। जिले में एक साल में 107 सैंपल दूध-मावा और दूध से बने पदार्थों के लिए गए थे। इनमें से 28 सैंपल फेल हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »