29 Mar 2024, 17:16:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकार्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 3:05PM | Updated Date: Jul 28 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.58 अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 430 अरब डॉलर के पार 430.38 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.11 अरब डॉलर घटकर 428.80 अरब डॉलर पर रहा था। इसका पिछला उच्चतम स्तर 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था जब यह 429.91 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक के जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.39 अरब डॉलर बढ़कर 401.09 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 24.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 18.86 अरब डॉलर बढ़कर 3.53 अरब डॉलर पर पहुँच गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 33 लाख डॉलर की गिरावट में 1.45 अरब डॉलर रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »