20 Apr 2024, 14:48:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नेटफ्लिक्स ने भारत में लाँच किया मोबाइल प्लान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2019 2:44AM | Updated Date: Jul 25 2019 2:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी आन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस  नेटफ्लिक्स हाउस ने बुधवार को भारत में सबसे सस्ता मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान लाँच करने की घोषणा की। नेटफ्लिक्स के नवाचर निदेशक अजय अरोड़ा ने यहां बताया कि नेटफ्लिक्स की मोबाइल योजना से जुड़ने के लिए  उपयोगकर्ताओं  को ऐप डाउनलोड करना होगा या आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा। इसके लिए 199 रुपये  प्रति महीने का मोबाइल प्लान लेना होगा। उपयोगकर्ताओं को इसकी  जानकारी देनी होगी और नए सदस्य पहले महीने के  लिए मुफ्त में भी इसका अकाउंट  बना सकते हैं। यह इस क्षेत्र का सबसे सस्ता प्लान है। अरोड़ा ने इसके शुरू होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मूवी और वीडियो देखने के तौर-तरीकों में बदलाव की नयी शुरुआत की उम्मीद जताई। 
 
उन्होंने बताया कि यह  मोबाइल प्लान स्मार्टफोन और टैबलेट को भी  सपोर्ट करता है। यह एसडी कंटेंट लो डेफिनेशन को भी सपोर्ट करेगा। इस प्लान के तहत अभी उपलब्ध भुगतान विकल्पों में  डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी शामिल  हैं। वैश्विक स्तर पर नेटफ्लिक्स के 15 करोड़ 10 लाख उपभोक्ता हैं।  नेटफ्लिक्स 1,700 से अधिक डिवाइस मॉडल पर भी उपलब्ध  है। कंपनी ने कहा कि हमारा मानना है कि इस प्लान  के जरिए हम बड़ी संख्या में  लोगों तक पहुंच बनाने में सफल होंगे और इससे कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी।  नेटफ्लिक्स की अमेजÞन के प्राइम वीडियो  और हॉटस्टार जैसे  प्रतिद्वंदियों से सस्ते में सुविधा मुहैया कराने की योजना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »