29 Mar 2024, 01:03:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब आधार कार्ड अपडेट कराने पर लगेंगे चार्ज - देने होंगे इतने रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2019 4:41PM | Updated Date: Jul 24 2019 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधार कार्ड, जी हां एक ऐसा कार्ड जिसपर लिखे यूनिक नंबर के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए आधार नंबर को सभी योजनाओं से जोड़ा जाए इसके लिए सरकार हर संभव कोशिश में जुटी हुई है। योजनाओं का लाभ दूसरे को न मिले इसके लिए सरकार जागरुकता भी फैला रही है। जागरुकता अभियान के तहत सरकारी एजेंसियां यह भी कोशिश कर रही है कि जिनके आधार कार्ड में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी हो वह उसमें सुधार करवा लें। कार्ड अपडेशन को लेकर आधार जारी करने वाली अथॉरिटी UIDAI ने कुछ शुल्क लाग दिए हैं। हालांकि, अभी भी कुछ अपडेशन का काम फ्री ही है। UIDAI के मुताबिक आधार रजिस्ट्रेशन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभी भी फ्री है।
 
UIDAI के मुताबिक अगर आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल, ई-मेल और बायोमेट्रिक अपडेशन या दोनों तरह की अपडेशन के लिए के लिए आपको 50 रुपये देने होंगे। इस शुल्क पर UIDAI अलग से जीएसटी भी लगाएगा। वहीं अगर आप अपने आधार कार्ड का eKYC के जरिए आधार सर्च/फाइंड आधार/या अन्य किसी टूल कलर प्रिंट कराते हैं तो चार्ज देना होगा। इसका चार्ज 30 रुपये है और जीएसटी अलग से जोड़ा जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »