29 Mar 2024, 13:10:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नितिन गडकरी का खुलासा - भारत में 30% फर्जी है ड्राइविंग लाइसेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 2:16PM | Updated Date: Jul 16 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को संसद में मोटर वाहन बिल पेश किया है। बता दें कि भारत सरकार देश में वाहनों व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठा रही है। इस बीच नितिन गडकरी ने बताया कि भारत में 30 प्रतिशत ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है। यह भारत के ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम पर कई सवाल खड़े करता है, लेकिन इन बातों को का खुलासा करते हुए नितिन गडकरी बिल्कुल भी नहीं हिचके है। मोटर वाहन बिल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि "अगर दुनिया में आपको कही आसानी से लाइसेंस मिल सकता है तो वह भारत है। भारत में ड्राइविंग लाइसेंस मिलना बहुत आसान है। ड्राइविंग लाइसेंस में लगे फोटो चेहरे से मिलान नहीं खाते है।
 
उन्होंने आगे कहा कि "लोग कानून के बिना कोई भय या सम्मान के वाहन चलाते है। कोई भी 50-100 रुपयें के चालान से नहीं डरता है तथा बिना कोई हिचक के सड़क पर पुलिस के सामने से गुजर जाते है।"इस बात की भी जानकारी दी गयी कि देश में सड़क हादसे में प्रतिवर्ष करीब 150,000 से अधिक लोगों की जान जाती है। नितिन गडकरी ने इसे अपनी सबसे बड़ी असफलता बताते हुए मोटर वाहन बिल को पास कराने का आग्रह किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »