28 Mar 2024, 23:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 4:47PM | Updated Date: Jul 15 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत सोमवार को लगातार तीसरे दिन बढ़ती हुई साढ़े सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जबकि डीजल के दाम तीसरे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे बढ़कर 73.21 रुपए प्रति लीटर रही जो 29 नवंबर 2018 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
डीजल गत दिवस के 66.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 17 पैसे महंगा होकर 75.55 रुपए, मुंबई में 13 पैसे महंगा होकर 78.82 रुपए और चेन्नई में 14 पैसे महंगा होकर 76.03 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल के दाम इन तीनों महानगरों में भी स्थिर रहे। कोलकाता में डीजल 68.31 रुपए, मुंबई में 69.43 रुपए और चेन्नई में 69.96 रुपये प्रति लीटर पर रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »