19 Apr 2024, 08:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, जानिए क्या है आज के भाव..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 4:52PM | Updated Date: Jul 7 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को स्थिर रहे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल का दाम 72.96 रुपये और डीजल का 66.69 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है। एक दिन पहले दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 2.45 रुपए और डीजल में 2.36 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। दोनों वाहन ईंधनों पर केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश आम बजट में उत्पाद शुल्क व उपकर में दो प्रति लीटर की वृद्धि किए जाने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ था। 
 
बजट के अगले दिन हुई वृद्धि के बाद तेल कंपनियों ने दिल्ली के अलावा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई समेत देश के अन्य शहरों में भी तेल की कीमतों में रविवार को कोई बदलाव नहीं किया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 72.96 रुपए, 75.15 रुपए, 78.57 रुपए और 75.76 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी यथावत क्रमश: 66.69 रुपये, 68.59 रुपये, 67.40 रुपए और 69.90 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »