29 Mar 2024, 05:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुबई के हवाई अड्डों पर अब भारतीय करंसी में हो सकेगा लेन-देन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 1:10AM | Updated Date: Jul 5 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के एक नामचीन समाचार पत्र के अनुसार दुबई के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपए में लेनदेन किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार भारतीय करंसी (मुद्रा) को लेन देन के लिए स्वीकार किया जाना भारत से आने वाले पर्यटकों के लिए ब़ड़ी राहत की खबर है। क्योंकि उन्हें रुपए को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित कराने के चलते बड़ी राशि गंवानी पड़ती थी। 'गल्फ न्यूज'  के अनुसार, भारतीय मुद्रा दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाई अड्डे पर स्वीकार्य है। हवाई अड्डे पर स्थित ड्यूटी फ्री दुकान के एक कर्मचारी ने समाचार पत्र को बताया, ‘हां, हमने भारतीय रुपया लेना शुरू कर दिया है।’ खबर में कहा गया है कि पिछले साल दुबई हवाई अड्डे से लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरे थे, इनमें 1.22 करोड़ भारतीय थे।

दुबई में ड्यूटी फ्री दुकानों पर स्वीकार की जाने वाली 16वीं मुद्रा है रुपया
भारतीय यात्रियों को इससे पहले तक दुबई हवाई अड्डे पर ड्यूटी फ्री दुकानों से खरीददारी के लिए सामान की कीमत डॉलर, दिरहम या यूरो में चुकानी पड़ती थी। खबर में कहा गया है कि रुपया दुबई में ड्यूटी फ्री दुकानों पर स्वीकार की जाने वाली 16वीं मुद्रा है। दिसंबर 1983 में दूसरी मुद्राओं को स्वीकार किए जाने की शुरूआत हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »