20 Apr 2024, 19:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्टार्टअप के लिए बने सकरात्मक माहौल: रोपोसो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2019 12:33AM | Updated Date: Jul 5 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रोपोसो ने सरकार से देश में स्टार्टअप के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की अपील है ताकि उन्हें अधिक से अधिक निवेशक मिल सके और वर्ष 2019-20  के आम बजट का लक्ष्य अगले 10 वर्षों  भारतीय गूगल या भारतीय फेसबुक बनाना होना चाहिए। रोपोसो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक भांगड़िया ने यहां जारी बयान में यह अपील करते हुये कहा कि हिन्दुस्तान के उन शहरों में जहां पर स्टार्टअप बहुत तरक्की कर रहे हैं वहां पर निवेशकों की काफी कमी है। देश में स्थानीय निवेशकों का बहुत छोटा पूल है। 

इस क्षेत्र में निवेश करने वाले अधिकांश निवेशक चीन के हैं। इसके मद्देनजर इस क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर गुजरात में काफी निवेशकों को आकर्षित किया था। उसी प्रकार भारत में स्टार्टअप क्षेत्र में भी काम करने की दरकार है। यूरोप , अमेरिका और रूस जैसे देशों की तरह निवेश को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »