28 Mar 2024, 22:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पहली तारीख को महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:31AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रूड ऑइल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल देखा गया है। राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ है। वहीं डीजल 8 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पांच दिनों में पेट्रोल 39 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल का दाम भी पांच दिनों में 37 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में हालांकि बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में नरमी दर्ज की गई, मगर उससे पहले जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव जून के पहले पखवाड़े में 60-63 डॉलर प्रति बैरल के सीमित दायरे में रहा, लेकिन दूसरे पखवाड़े में भाव 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। 

 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की नई कीमत क्रमश: 70.44 रुपए, 72.67 रुपए, 76.11 रुपए और 73.15 रुपए प्रति लीटर है। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 64.27 रुपए, 66.16 रुपए, 67.36 रुपए और 67.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। देश की आॅयल मार्केटिंग कंपनी (ऌढउछ, इढउछ, कडउ) रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती है। आपको बता दें कि कीमतों को तय करने के लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है। इसके अलावा रुपए और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »