29 Mar 2024, 16:52:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एन एस विश्वनाथन दोबारा बने RBI के डिप्टी गवर्नर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 6:16PM | Updated Date: Jul 1 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एन एस विश्वनाथन को दोबारा साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विश्वनाथन की एक और साल के लिए डिप्टी गवर्नर पद पर दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति चार जुलाई से प्रभावी होगी।
 
उनका मौजूदा कार्यकाल तीन जुलाई को पूरा हो रहा है। एन एस विश्वनाथन के अलावा इस समय बी पी कानूनगो और एम के जैन केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर हैं। चौथे डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने पिछले महीने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही रिजर्व बैंक इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है और वह बस जुलाई के आखिर तक आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के तौर पर रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »