19 Apr 2024, 12:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर - कल से बदल जाएंगे ये नियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 12:34PM | Updated Date: Jun 30 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए कुछ ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। ट्रेन के टाइम टेबल में हुआ ये बदलाव कल यानी पहली जुलाई से लागू होगा। आपको बता दें कि हर साल भारतीय रेल समय सारणी में एक जुलाई से बदलाव करता है। टाइम टेबल के साथ-साथ कुछ गाड़ियों के नाम भी बदले गए हैं। वहीं 1 जुलाई से कुछ नई ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो रहा है। 
 
झारखंड की राजधानी रांची के करीब मौजूद स्टेशन हटिया से शांकी के लिए पैसेंजर ट्रेन शुरू हो रही है। यह ट्रेन हटिया रांची नामकुम, टाटीसिल्वे होते हुए शांकी पहुंचेगी। ट्रेन हटिया स्टेशन से सुबह 5.40 बजे और शांकी से 10.15 बजे खुलेगी। पहली जुलाई से मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस, रांची- कामाख्या एक्सप्रेस, रांची- जयनगर एक्सप्रेस, रांची- दुमका एक्सप्रेस, पटना- हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, रांची- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समेत कई नई ट्रेन शुरू की जा रही है।
 
इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन 1 जुलाई से इंदौर से पुराने समय शाम 6 बजे ही रवाना होगी, पर बरलई स्टेशन पर शाम 6.46 की जगह शाम 6.34 बजे, देवास शाम 7.08 की जगह 6.57 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन अभी रात 8.05 बजे उज्जैन पहुंचती है, 1 जुलाई से ट्रेन शाम 7.55 बजे पहुंचेगी। इस बार कुछ गाड़ियों के नाम भी बदल रहे हैं। वहीं नई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है। रांची-हावड़ा के बीच एक ट्रेन शुरू हो रही है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। ट्रेन रांची से सुबह 5.45 बजे और हावड़ा से दोपहर 12.50 में चलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »