29 Mar 2024, 06:44:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

माता वैष्णो देवी के भक्तों को जल्‍द मिलेगा ये बड़ा तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 4:45PM | Updated Date: Jun 27 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। माता वैष्णो देवी के भक्तों को जल्द ही मोदी सरकार से एक और तोहफा मिलने वाला है। देश की सबसे आधुनिक और तेज़ रफ्तार ट्रेन अब वंदे भारत नई दिल्ली से कटरा के लिए चलेगी। दरअसल, सरकार ने नई दिल्ली से कटरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है और जल्द ही इसका ट्रायल रन भी शुरू होने जा रहा है। 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत के जरिये नई दिल्ली से कटरा तक का रेल सफर सिमट कर अब सिर्फ 8 घंटो का ही होने जा रहा है।
 
नई दिल्ली से कटरा स्टेशन तक के वंदे भारत के इस रेल सफर में 3 अहम स्टेशन पर ठहराव या स्टॉपेज दिया गया है। वंदे भारत नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुंचेगी। रेल मंत्रालय के प्लान के मुताबिक, वंदे भारत सुबह 6 बजे नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी। इसके बाद वह सुबह 8.10 बजे अंबाला जंक्शन पहुंचेगी। फिर 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन 9.22 बजे लुधियाना स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसका स्टॉपेज सिर्फ 2 मिनट का होगा। 9.24 बजे लुधियाना से चलने के बाद वंदे भारत 12.40 बजे जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी, जहां 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन दोपहर 2 बजे कटरा स्टेशन अपनी मंज़िल पर पहुंचेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »