20 Apr 2024, 00:53:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Google ने उठाया बड़ा कदम - बैन किए 30 लाख से ज्यादा अकाउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 3:19PM | Updated Date: Jun 27 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल ने पिछले साल अपनी मैप सेवा (गूगल मैप्स) से 30 लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खातों को हटाया।  कंपनी के ब्लॉग के अनुसार इन फर्जी खातों द्वारा ग्राहकों को ठगे जाने की संभावना है। गूगल ने कहा कि कई बार ये कारोबारी धोखेबाजी कर लाभ कमाने के लिए स्थानीय तौर पर लिस्टिंग करते हैं। गूगल लोगों को कारोबार से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र और उन तक पहुंचने का रास्ता दिखाने इत्यादि की सेवाएं देती है।
 
गूगल मैप्स के उत्पाद निदेशक ईथन रसेल ने हाल में एक ब्लॉग में कहा कि ये धोखेबाज व्यापारियों से उन सेवाओं के लिए पैसे ले लेते हैं जो असल में मुफ्त है। यह खुद को असली कारोबारी बताकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है जिससे उसके मंच के दुरुपयोग को बहुत हद तक रोका जा सके।
 
रसेल ने कहा, 'पिछले साल हमने 30 लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खातों को हटाया है। इनमें 90 प्रतिशत से अधिक कारोबारी खाते ऐसे रहे जिन्हें कोई ग्राहक खोल भी नहीं सका। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 85 प्रतिशत फर्जी खातों को हमारी आंतरिक प्रणाली ने ही हटा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »