28 Mar 2024, 15:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2025 तक प्लास्टिक उद्योग होगा 5 लाख करोड़ रुपए का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 12:21AM | Updated Date: Jun 24 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग में जारी तेजी से वर्ष 2025 तक इस उद्योग के बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने और इसमें 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। ‘दि ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन’ ने यह अनुमान व्यक्त करते हुए कहा कि अभी यह उद्योग 2.25 लाख करोड़ रुपए का है। इस क्षेत्र में अभी 45 लाख लोगो को रोजगार मिला हुआ जिसके वर्ष 2025 तक बढ़कर 60 लाख होने की संभावना है।

वित्त की आसान उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी
वर्तमान में देश से आठ अरब डॉलर के प्लास्टिक उत्पाद निर्यात किए जा रहे हैं जिसके वर्ष 2025 तक बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है। उसने कहा कि सरकार ने वर्ष 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था के बढ़कर पांच लाख करोड़ डॉलर के होने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें प्लास्टिक उद्योग अपना पूरा योगदान देने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए सरकार को उद्योग आधारित नीति बनानी होगी और आयातों पर शुल्क कम करना होगा। इसके अलावा मध्यम और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित कर अच्छी आधारभूत संरचना और वित्त की आसान उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »