25 Apr 2024, 14:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेरीका ने 5 चाइनीज कंपनियों को कर दिया ब्लैकलिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 12:44AM | Updated Date: Jun 23 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरीका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सुपर कंप्यूटिंग क्षेत्र में काम करने वाले पांच चीनी कंपनी समूहों को काली सूची में डाल दिया। अमेरीका के वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अमेरीका के वाणिज्य विभाग के इस कदम से अगले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग  के बीच होने वाली बातचीत को मुश्किल खड़ी हो सकती है। अमेरीका-चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर अमेरीका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं व्यापार संबंधी विवादों से गुजर रही हैं। विवाद को सुलझाने के लिए ही दोनों देशों के प्रमुखों की बैठक हो रही है। इन पांच कंपनियों में सुपर कंप्यूटर बनाने वाली सुगोन भी शामिल है। यह मुख्य तौर पर अमेरीका की इंटेल, एनवीडिया और एडवांस माइक्रो डिवाइसेस जैसी कंपनियों के उपकरणों की आपूर्ति पर निर्भर करती है।

ट्रेड वॉर  के चलते हो रहा नुकसान
साथ में सुगोन की तीन अनुषंगी कंपनियों को भी काली सूची में डाला गया है। इसके अलावा, वुक्सी जियांगनन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटिंग टेक्नॉलजी को भी इस सूची में डाला गया है। वाणिज्य विभाग का कहना है कि इन समूहों की गतिविधियां अमरीका की विदेशी नीति के हितों और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ हैं।
भविष्य में सुधरेंगे हालात
अमेरीका के मुताबिक, सुगोन और वुक्सी पर चीन के सैन्य शोध संस्थान का मालिकाना हक है। यह चीन की सेना के आधुनिकीकरण में मदद करने वाले अगली पीढ़ी के बेहतर क्षमता वाले कंप्यूटिंग के विकास में संलग्न हैं। इसके साथ ही चीन ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में हालात सुधर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »