19 Apr 2024, 22:30:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

UIDAI का शानदार ऑफर - आधार कार्ड से जीते 30 हजार रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 5:31PM | Updated Date: Jun 22 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधार कार्ड होलडर्स के लिए खुशखबरी है। अब आधार कार्ड के जरिए आपके पास तीस हजार रुपए जीतने का सुनहरा मौका है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने My Aadhaar Online Contest का आयोजन किया है जो 18 जून से शुरू हुआ और यह कॉन्टेस्ट 8 जुलाई तक लाइव रहेगा। इस कॉन्टेस्ट में हर वह भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है जिसके पास आधार कार्ड है। इस कॉन्टेस्ट में UIDAI द्वारा 48 विजेता चुने जाएंगे।
 
इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको आधार द्वारा दी जानें वाली सेवाओं में से किसी एक का ऐनिमेटेड ट्यूटोरियल विडियो बनाना होगा। प्रतियोगिता के तहत सभी प्रतिभागियों को बताई गई लिस्ट में से कोई भी एक या एक से ज्यादा विषय चुनना है और उस पर एक पर ट्यूटोरियल वीडियो बनाना है। यह विडियो 30 से 120 सेकंड के बीच का होना चाहिए। जिस सेवा का आप ट्यूटोरियल बना रहे हैं वह उस ऐनिमेटेड विडियो में आसानी से समझ में आना चाहिए। आप इस विडियो को हिंदी या अंग्रेजी में बना सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »