29 Mar 2024, 00:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हिंदी यूजरों में बढ़ रही रोपोसो की लोकप्रियता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 2:24PM | Updated Date: Jun 9 2019 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया वीडियो प्लेटफॉर्म रोपोसो -टीवी बाय द पीपल- ऐप की लोकप्रियता में बढ़ोतरी जारी है और प्रतिदिन 75 हजार से अधिक हिंदी यूजर इससे जुड़ रहे हैं। कंपनी ने रविवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि रोपोसो ऐप पर चार करोड़ यूज़र जुड़ चुके हैं। ऐप का उद्देश्य अपने सभी यूज़रों के लिए टीवी जैसे प्लेटफॉर्म और चैनल प्रदान करना है, जो हास्य, फिल्म, समाचार, फैशन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर आधारित हों।
 
उसने दावा किया कि अभी हर दिन 75,000 हिंदी यूज़र प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, बंगला, गुजराती सहित 10 भाषाओं में उपलब्ध यह ऐप हिंदी यूज़रों में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। रोपोसो ऐप एंड्राइड और आईओएस प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
 
यह प्लेटफॉर्म यूज़र को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसके प्रदर्शन के आधार पर ‘रोपोसो सिक्के’ कमाने में सक्षम बनाता है। इन सिक्कों को ई-वॉलेट्स के ज़रिये उपयोग किया जा सकता है। उसने कहा कि आकर्षक वीडियो बनाने वालों में अधिकतर गृहिणी और प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं जो उसके प्लेटफॉर्म से जुड़कर हर महीने 10 हजार रुपये तक कमा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »